बाबा मंदिर पर ग्लाइडर से पुष्प वर्षा

देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़‍ा. जलार्पण करने आये भक्तों की कतार पांच किलोमीटर से अधिक लंबी हो गयी. इस अवसर पर ग्लाइडर से बाबा मंदिर पर पुष्प वर्षा की गयी. इससे पहले अहले सुबह बाबा मंदिर का पट खुलते ही उदया श्रृंगारी ने बाबा भोले की […]

देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़‍ा. जलार्पण करने आये भक्तों की कतार पांच किलोमीटर से अधिक लंबी हो गयी. इस अवसर पर ग्लाइडर से बाबा मंदिर पर पुष्प वर्षा की गयी. इससे पहले अहले सुबह बाबा मंदिर का पट खुलते ही उदया श्रृंगारी ने बाबा भोले की सरकारी पूजा की.

इसके बाद आम भक्तों के लिए पट खुलते ही जलार्पण करने आये भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. आम भक्तों की कतार बरमसिया चौक के पार पहुंच गयी. वहीं भीड़ कंट्रोल करने के लिए डीसी, एसपी सहित आलाअधिकारी बाबा मंदिर से लेकर पूरे रुट लाइन में देर शाम तक डंटे रहे. मंदिर का पट बंद होने तक करीब एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने भोले नाथ पर जलार्पण कर मंगल कामना की. वहीं बड़ी संख्या में कुंआरों ने बाबा भोले नाथ के गुंबद पर मोर चढ़ा कर विवाह की कामना की.

बिके 2972 शीघ्र दर्शनम पास : शिवरात्रि पर 2972 भक्तों ने शीघ्र दर्शनम पास लेकर पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >