बाबा भोले बने दूल्हा, भूत-पिशाच बराती

देवघर: महाशिवरात्रि के अवसर बाबाधाम में देवलोक उतर आया. शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा निकाली गयी इस अनोखी शिव बरात सह झांकी को देखने के लिए देवघर की सड़कों पर लाखों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिव बरात और आकर्षक झांकियों को केके स्टेडियम से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, विधायक नारायण दास व पूर्व मेयर राजनारायण […]

देवघर: महाशिवरात्रि के अवसर बाबाधाम में देवलोक उतर आया. शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा निकाली गयी इस अनोखी शिव बरात सह झांकी को देखने के लिए देवघर की सड़कों पर लाखों शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. शिव बरात और आकर्षक झांकियों को केके स्टेडियम से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, विधायक नारायण दास व पूर्व मेयर राजनारायण खवाड़े ने रवाना किया.

शिव बरात को देखकर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वेद-पुराणों में वर्णित शिव बरात साक्षात बाबाधाम की इस धरती पर उतर आयी हो. देवघर देवलोक में बदल गया था.

शिव बरात में देव मंडली, ऋषि मंडली, भूत मंडली जब देवघर की सड़कों पर निकला तो सभी लोग स्तब्ध होकर सिर्फ उन्हें ही निहार रहे थे. वास्तव में ऐसी अनोखी शिव बरात की अगुवाई में पूरा देवघर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं चकाचौंध रोशनी से सराबोर था. छऊ नृत्य के साथ भूत, कंकाल, घोड़े, हाथी और आकर्षक झांकियों का दर्शन कर शिव भक्त आनंद की अनुभूति कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >