जिप की स्टैंडिंग कमेेटी की बैठक से नदारद रहे पदाधिकारी

देवघर: जिला परिषद की तीन स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुधवार को जिला परिषद कार्यालय में हुई. तीनों बैठक में अधिकांश पदाधिकारी ही नदारद रहे. पहली बैठक तकनीकी एवंं सलाहकार समिति की सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में पीएचइडी के अभियंता को छोड़ विशेष प्रमंडल, एनआरइपी, आरइओ व जिला परिषद के अभियंता […]

देवघर: जिला परिषद की तीन स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुधवार को जिला परिषद कार्यालय में हुई. तीनों बैठक में अधिकांश पदाधिकारी ही नदारद रहे. पहली बैठक तकनीकी एवंं सलाहकार समिति की सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में पीएचइडी के अभियंता को छोड़ विशेष प्रमंडल, एनआरइपी, आरइओ व जिला परिषद के अभियंता नहीं पहुंचे.
बैठक में सभी अनपुस्थित अभियंंता से स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लिया गया. सभापति ने पीएचइडी अभियंता काे खराब पड़े चापानलों को मरम्मत करने का निर्देश दिया. दूसरी बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग की सभापति कल्पना कुमारी की अध्यक्षता में हुुई तो इसमें एक भी पदाधिकारी अनुपस्थित नहींं हुए. डीएसओ दिलीप कुमार सिंह परीक्षा डयूटी पर थे. कृषि एवंं उद्योग समिति की सभापति महेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में भी माप-तौल पदाधिकारी व बाजार समिति सचिव अनुपस्थित थे.
समिति की बैठक में दुग्ध वितरण केंद्र की संख्या गांंवों में बढ़ाने व अनुदान में सुअरपालन व बकरी पालन करने वाले लाभुकों को प्राथमिकता देने की बात कही गयी. आत्मा व कृषि विभाग से जल्द प्रखंंडों में किसान मेला लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, डीडीओ संजीव रंजन समेत अन्य जिप सदस्य थे. तीनों बैठक में दो-दो जिप सदस्य बैठक का बहिष्कार करते हुए नहीं आये.
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक अमान्य : कविता
बैठक का बहिष्कार करते हुए जिला परिषद सदस्य कविता चौधरी ने कहा कि यह स्टैंडिंग कमेटी ही पूरी तरह अवैध है. स्टैंडिग कमेटी के चुनाव में जो जिप सदस्य अनुपस्थित रहे, उन्हें भी सदस्य चुन लिया गया है. इस कमेटी को तत्कालीन डीडीसी ने अमान्य करार देते हुए विभाग को सूचना भेजी है. बावजूद स्टैंंडिंग कमेटी की बैठक करना अमान्य है. तीनों बैठक में दो-दो सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर भाग नहीं लिया है. इस अमान्य बैठक में पदाधिकारी को भी नहीं आना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >