चेकिंग में पकड़े जाने पर किया थाना में हंगामा

लर्निंग लाइसेंस पर मालवाहक गाड़ी चलाते पकड़ाया देवघर : यातायात पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान लर्निंग लाइसेंस पर मालवाहक गाड़ी चलाकर आ रहा एक युवक पकड़ा गया. पहले तो उसके पास गाड़ी के बीमा की कागजात नहीं थी. उतरने कहा गया तो वह आवेश में आ गया. तुरंत उसने मालिक को फोन […]

लर्निंग लाइसेंस पर मालवाहक गाड़ी चलाते पकड़ाया

देवघर : यातायात पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान लर्निंग लाइसेंस पर मालवाहक गाड़ी चलाकर आ रहा एक युवक पकड़ा गया. पहले तो उसके पास गाड़ी के बीमा की कागजात नहीं थी. उतरने कहा गया तो वह आवेश में आ गया. तुरंत उसने मालिक को फोन कर दिया. इस दौरान हंगामा की स्थिति बन गयी. यातायात पुलिस ने अपनी चालक के सहारे उक्त मालवाहक गाड़ी को थाना लाया. चालक यातायात पुलिस पर मारपीट करने व अवैध रुपया मांगने का आरोप लगा रहा था. इसी बीच गाड़ी का मालिक भी थाना पहुंचा और अवैध रुपया मांगने का आरोप लगाने लगा. इस दौरान यातायात इंस्पेक्टर श्यामदेव उरांव ने गाड़ी चालक व मालिक का आरोप मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया गया है. चेकिंग में चालक व मालिक द्वारा सहयोग करने के बजाय हंगामा खड़ा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >