बसवरिया स्थित दोरही घाट से अवैध बालू उठाव जारी
देवघर : अजय नदी में सरकंडा पहाड़पुर इलाके के बालू उठाव का टेंडर प्रशासन ने किया लेकिन मानकों को ताक पर रखकर दायरे से बाहर बालू उठाव हो रहा है. स्थानीय बसवरिया के ग्रामीणों ने कई बार डीसी, स्थानीय बीडीओ व थाना को सूचना दी, आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. धड़ल्ले से अवैध तरीके से बालू का उठाव हो रहा है. ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर कहा है कि उक्त एजेंसी बसवरिया मौजा स्थित दोरही घाट से अवैध बालू का उठाव हो रहा है. इसका विरोध लगातार ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है. हाल ही में जसीडीह थाना प्रभारी ने सात ट्रैक्टर जब्त किया है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. लगातार बालू का अवैध उठाव हो रहा है.
