सोना-चांदी के जेवरात व कीमती साड़ी चुराने का लगाया गया है आरोप
बेलाबगान में रहने वाले मनीष कुमार की पहली पत्नी प्रेमलता सिन्हा ने नगर थाना में दर्ज करायी है प्राथमिकी
प्राथमिकी में प्रेमलता ने कही है कि इच्छा से संतान के खातिर पति की दूसरी शादी करायी है बिजली से
देवघर : बेलाबगान कालीबाड़ी मुहल्ले में रहने वाली बिहार अंतर्गत नालंदा जिले के हरनौत तेलभर गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी प्रेमलता सिन्हा ने शौतन के परिजनों द्वारा बंदूक का भय दिखा कर पति के साथ मारपीट करने व नगदी-जेवरात चोरी की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. मामले में पटना जिले के फुलवारीशरीफ ढ़ीबरा निवासी चिटू कुमार सहित बहनोई अजीत कुमार, रवि कुमार, अजित के मौसेरा भाई, सविता देवी, अर्निका देवी व पांच अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है.
आरोपितों पर हथियार का भय दिखा कर पति को बंद करने व पलंग के बॉक्स में रखा नगदी 50 हजार रुपया समेत सोना-चांदी जेवरात और कीमती साड़ी आदि चोरी करने का आरोप लगाया गया है. जिक्र है कि उसने अपनी इच्छा से संतान के खातिर पति मनीष कुमार का आदर्श विवाह पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुयथा निवासी कृष्णा सिंह की पुत्री बिजली कुमारी से करायी थी.
शादी के बाद यहां दो महीना बिजली साथ में रही. इसके बाद नौ महीने से सुयथा में ही रह रही है. यहां नहीं आना चाहती है और घर-खेत लिखने को कहती है. उसका परिवार वाला जमीन नहीं लिखने पर जान मारने की धमकी देता है. 15 फरवरी की सुबह नौ बजे उक्त आरोपित पहुंचे और घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 103/17 भादवि की धारा 341, 323, 379, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है. बताते चलें कि मनीष कुमार एक सरकारी कर्मी हैं.
