मधुपुर : क्रूड ऑयल चोरी के एक मामले में जामताड़ा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पथलचपटी में छापेमारी कर मो इम्तियाज अंसारी को गिरफ्तार किया है. वहीं जामताड़ा से शहाबुद्वीन नामक आरोपी पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है. बताया जाता है कि इन आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम सामने आये हैं. पुलिस के गिरफ्त में आये आरोपियों ने बताया कि पूरे गिरोह का मुख्य सरगना कोलकाता के सफेद पोश फकरूद्वीन सिद्विकी है. जो विपक्षी पार्टी के नेता है.
इसके अलावा ऑयल चोरी मामले में उत्तर प्रदेश के हाकीम उर्फ प्रदीप, संजय कुमार व जामताड़ा जिले के मो हुसैन का नाम आया है. बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य तेल टेंकर लगा कर क्रूड ऑयल चोरी कर निकालता था और उसे अलग-अलग राज्यो में खपाता था. यह पुरा गिरोह आसनसोल, जामताडा, मधुपुर, जसीडीह से लेकर जमुई तक सक्रिय था और समय के हिसाब से चोरी की घटना को अलग-अलग जगहो पर अंजाम देता था. पथलचपटी से पकड़े गये इम्तियाज को पुलिस जामताड़ा ले गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
