जसीडीह: जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर करीब साढ़े नौ बजे थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल मोड़ के समीप गिट्टी लोड ट्रक (बीआर 53 बी 8874) ने एक बाइक (जेएच 15 टी 3071) सवार को पीछे से धक्का मार दिया. इसके बाद बाइक समेत उसे कुछ दूर तक घसीटते रहा. करीब 25 फीट दूर में बाइक से […]
जसीडीह: जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर करीब साढ़े नौ बजे थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल मोड़ के समीप गिट्टी लोड ट्रक (बीआर 53 बी 8874) ने एक बाइक (जेएच 15 टी 3071) सवार को पीछे से धक्का मार दिया. इसके बाद बाइक समेत उसे कुछ दूर तक घसीटते रहा. करीब 25 फीट दूर में बाइक से छूट कर चालक फेंका गया. बावजूद ट्रक में उसकी बाइक फंसा रहा गया और चालक ट्रक को भगाने का प्रयास करता रहा. इस क्रम में बाइक फंसा ट्रक घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर आगे तक निकल गयी थी.
बावजूद बाइक ट्रक से नहीं निकला था. आसपास के लोगों की नजर इस पर पड़ी तब वे लोग उक्त ट्रक को रोकने के लिये दौड़े. लोगों को आते देख चालक ने ट्रक रोक दिया और जान बचाकर भाग निकले. लोगों द्वारा बाद में ट्रक में फंसे बाइक को खींचकर बाहर निकाला.
घटना में बाइक सवार जसीडीह थाना क्षेत्र के सगदाहा निवासी महादेव वर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहां के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत नाजुक देख कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि महादेव देवघर में किसी गैरेज में काम करता है, घटना के पूर्व वह काम से ही वापस घर लौट रहा था. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर करीब 45 मिनट तक घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया.
दुर्घटना की सूचना पाकर पहले जसीडीह थाना की गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंची. फिर करीब 15 मिनट के बाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विनोद कुमार भी पहुंचे और समझा-बुझाकर उक्त सड़क जाम को हटवाया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.