Deoghar News : मधुपुर स्टेशन पर चोरी हुआ मोबाइल, कुछ घंटे में खाते से निकल गये 4500 रुपये

मधुपुर स्टेशन पर गुरुवार सुबह ट्रेन पकड़ने के दौरान गिरिडीह के एक युवक की मोबाइल चोरी हो गयी. महज कुछ ही घंटे के अंदर पीड़ित युवक के चोरी हुए मोबाइल से 4500 रुपये भी निकल गये.

देवघर. मधुपुर स्टेशन पर गुरुवार सुबह ट्रेन पकड़ने के दौरान गिरिडीह के एक युवक की मोबाइल चोरी हो गयी. महज कुछ ही घंटे के अंदर पीड़ित युवक के चोरी हुए मोबाइल से 4500 रुपये भी निकल गये. युवक का जो मोबाइल खोया, वह बैंक एकाउंट से भी लिंक था. उसी का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपित ने उसके चोरी हुई मोबाइल से रुपये की निकासी कर ली है. गुरुवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे गिरिडीह के महेशमुंडा विराजपुर गांव निवासी पीड़ित विनय कुमार सिंह मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. उसने बताया कि घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करता है. कहीं बाहर से लौटने के क्रम में सुबह वह घर जाने के लिये मधुपुर स्टेशन पर गिरिडीह वाली ट्रेन पकड़ने पहुंचा. उसी क्रम में भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात आरोपित ने उसके पॉकेट से मोबाइल कर लिया. इसके बाद उसके एकाउंट से लिंक उक्त गायब मोबाइल के जरिये 4500 रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली गयी. मामले में साइबर थाने की पुलिस से गायब मोबाइल व अवैध निकासी की गयी रकम खोजने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMRENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >