देवघर, गोड्डा सहित झारखंड के 16 जिलों में स्थापित होंगे स्वचालित मौसम स्टेशन

16 automatic weather stations in jharkhand soon देवघर : झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें धूप, बारिश, हवा, आंधी और बारिश की जानकारी पहले ही मिल जायेगी, जिससे किसानों को खेती करने में मदद मिलेगी. किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार देवघर और गोड्डा सहित झारखंड के 16 जिले में स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना करेगी.

देवघर : झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें धूप, बारिश, हवा, आंधी और बारिश की जानकारी पहले ही मिल जायेगी, जिससे किसानों को खेती करने में मदद मिलेगी. किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार देवघर और गोड्डा सहित झारखंड के 16 जिले में स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना करेगी.

झारखंड सहित देश के 200 जिले में मौसम स्टेशन स्थापना को केंद्र ने मंजूरी दे दी है. उक्त जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी. डॉ हर्षवर्धन लोकसभा में गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के सवालों का जवाब दे रहे थे.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा योजना से इन स्टेशनों की स्थापना की जायेगी. सभी जिले के कृषि विज्ञान केंद्रों में ही स्वचालित मौसम स्टेशन की स्थापना सरकार करेगी. स्टेशन के लिए फंड भी केंद्र सरकार देगी.

स्वचालित मौसम स्टेशन से राज्य के किसानों को मौसम की स्थिति के अनुसार बेहतर और नियोजित तरीके से बुआई का प्रबंधन करने की जानकारी उपलब्ध होगी. इसके अलावा हर ग्राम पंचायत में मौसम संबंधी जानकारी और किसानों के लिए फसल के पैटर्न पर विशेषज्ञ सलाह देने के लिए डिजिटल कियोस्क स्थापित किये जायेंगे.

पहले चरण में एसएमएस का उपयोग करके जानकारी साझा की जायेगी और दूसरे चरण में सभी ग्राम पंचायतों को आधे घंटे में अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जायेगी. इस स्टेशन के जरिये एडब्ल्यूएस के सेंसर तापमान, सापेक्ष आर्द्रता, हवा की गति और दिशा, वर्षा, सौर विकिरण, पत्ती की नमी, मिट्टी की नमी और तापमान और वायुमंडलीय दबाव और वाष्पीकरण के लिए महत्वपूर्ण मानदंडों को रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे.

कहां-कहां स्थापित होंगे स्वचालित मौसम स्टेशन

देवघर-केवीके सुजानी, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज-केवीके, लोहरदगा-केवीके बीएयू, पश्चिमी सिंहभूम-बीएयू जगन्नाथपुर,सिमडेगा-केवीके बानो, चतरा, पलामू-केवीके डाल्टेनगंज, बोकारो-केवीके पेटरवार, गढ़वा-केवीके, रामगढ़-केवीके, गिरिडीह-केवीके गिरिडीह बेंगाबाद, हजारीबाग, लातेहार, गुमला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >