ठगी में साइबर अपराधी फेसबुक का ले रहे सहारा

देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने जिले वासियों को सतर्क करते हुए कहा कि अब साइबर अपराधी ठगी के लिए सोशल साइट फेसबुक का भी सहारा ले रहे हैं. किसी के फेसबुक को हैक कर उसके फ्रेंड लिस्ट को मैसेंजर के जरिये कोई इमरजेंसी बताकर संवाद करते हैं और पैसे मांगते हैं. इस तरीके […]

देवघर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने जिले वासियों को सतर्क करते हुए कहा कि अब साइबर अपराधी ठगी के लिए सोशल साइट फेसबुक का भी सहारा ले रहे हैं. किसी के फेसबुक को हैक कर उसके फ्रेंड लिस्ट को मैसेंजर के जरिये कोई इमरजेंसी बताकर संवाद करते हैं और पैसे मांगते हैं. इस तरीके से साइबर अपराधी पेटीएम व एकाउंट नंबर में पैसे मंगवा ले रहे हैं. कभी-कभी तो साइबर अपराधी फेक आइडी बनाकर भी ठगी कर ले रहे हैं.

इस तरह के साइबर अपराध के कई मामले पुलिस को मिले हैं, जिस पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. ऐसे में एसपी ने आमलोगों से अपील की है कि अगर किसी को फेसबुक से ऐसे संवाद मिले, तो वे संबंधित व्यक्ति से सत्यापन करने के बाद ही पैसे ट्रांसफर करें. अपने परिचित को भी इस तरह से जागरूक कर ठगे जाने से बचायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >