मधुपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. लेकिन, कुछ ही दिनों बाद यह अभियान पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है. शहर के कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. शहर के कुंवर सिंह चौक, गीता प्रेस गली, सत्यबाबू लेन रोड, नील तल्ला रोड, स्टेशन रोड समेत कई जगहों में गंदगी पसरी है. जिससे साफ कराने की दिशा में नगर परिषद द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.
मधुपुर : गली-गली में लगा कचरे का अंबार
मधुपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. लेकिन, कुछ ही दिनों बाद यह अभियान पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है. शहर के कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. शहर के कुंवर सिंह चौक, गीता प्रेस गली, […]

मधुपुर : गली-गली में लगा कचरे का अंबार
गंदगी के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. शहर के प्रमुख मार्गों में जगह जगह कचरा बिखरा पड़ा हुआ है. दुर्गा पूजा के बाद शहर और भी गंदा हो गया है. शहर के इन जगहों में सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है.