कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प

देवघर : मारवाड़ी महिला समिति देवघऱ शाखा ने अपना 26 वां स्थापना दिवस मनाया. 26 साल पहले मारवाड़ी महिला सम्मेलन देवघऱ शाखा की स्थापना संगीता बाजला की अध्यक्षता में हुआ. 26 वां स्थापना दिवस निवर्तमान अध्यक्ष राधा अग्रवाल के निर्देशन में धूमधाम से मनाया. पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संगीता सुल्तानिया व उमा छावछरिया ने अपने अपने […]

देवघर : मारवाड़ी महिला समिति देवघऱ शाखा ने अपना 26 वां स्थापना दिवस मनाया. 26 साल पहले मारवाड़ी महिला सम्मेलन देवघऱ शाखा की स्थापना संगीता बाजला की अध्यक्षता में हुआ. 26 वां स्थापना दिवस निवर्तमान अध्यक्ष राधा अग्रवाल के निर्देशन में धूमधाम से मनाया.

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संगीता सुल्तानिया व उमा छावछरिया ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. म्युजिकल हाउस के साथ साथ नृत्य व व्यंजनों का आनंद उठाया. समिति सदस्याओ ने बड़े ही धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया ।स्थापना दिवस के अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या पर विचार विमर्श किया गया. सभी ने अपने घर व आसपास कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >