देवघर : साइबर थाने में नहीं है पानी का बंदोबस्त, चापानल खराब

देवघर : साइबर थाने में जो एक चापानल था, वह भी खराब हो गया है. पूरे थाना परिसर में पानी का बंदोबस्त नहीं रहने से वहां रहने वाले पदाधिकारी सहित जवानों को कठिनाई होने लगी है. साइबर थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि करीब एक महीने से चापानल में कम पानी आ रहा है. एक […]

देवघर : साइबर थाने में जो एक चापानल था, वह भी खराब हो गया है. पूरे थाना परिसर में पानी का बंदोबस्त नहीं रहने से वहां रहने वाले पदाधिकारी सहित जवानों को कठिनाई होने लगी है. साइबर थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि करीब एक महीने से चापानल में कम पानी आ रहा है. एक महीने पूर्व उनलोगों ने निगम में लिखित सूचना देकर चापानल बनवाने का आग्रह किया है, बावजूद अब तक कुछ नहीं हो सका. साइबर थाने के पुलिसकर्मियों का कहना है कि पहले से ही वे लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं. चापानल के पानी का उपयोग स्नान करने, कपड़ा साफ करने, बरतन साफ करने व बाथरुम में उपयोग करते थे. वह भी अब उनलोगों को दिक्कत होने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >