बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध घायल, भर्ती

पालोजोरी : बुधवार को पालोजोरी दुमका मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप से आगे बोलेरो के चपेट में आकर दुमका जिला के महुआगढ़ी गांव निवासी रुदन मियां गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बोलेरो तीव्र गति से दुमका की ओर जा रही थी. इसी क्रम में अनियंत्रित […]

पालोजोरी : बुधवार को पालोजोरी दुमका मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप से आगे बोलेरो के चपेट में आकर दुमका जिला के महुआगढ़ी गांव निवासी रुदन मियां गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बोलेरो तीव्र गति से दुमका की ओर जा रही थी. इसी क्रम में अनियंत्रित बोलेरो ने एक बकरी को धक्का मार दिया और तेजी से भागने लगा.
इसी दौरान रास्ता पार कर रहे रुदन मियां भी बोलेरो के चपेट में आ गये. धक्का मारते हुए तेजी से भाग निकला. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रुदन मियां को हाइवे पेट्रोलिंग वाहन से इलाज के लिए पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया गया.
जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने घायल का इलाज किया. डॉक्टर ने बताया कि पीड़ित रुदन के सिर में गंभीर चोट आयी है, उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया जायेगा. समाचार लिखे जाने तक सीएचसी में इलाज चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >