पेंडिंग केस का जल्द अनुसंधान कर निबटायें

जसीडीह: जसीडीह स्टेशन स्थित जीआरपी पुलिस निरीक्षक कार्यालय परिसर में मंगलवार को पुलिस निरीक्षक फौजेल अहमद ने जीआरपी जसीडीह अंचल क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये. पुलिस निरीक्षक मो अहमद ने थाना प्रभारियों से मई माह के अपराधिक कांडों की समीक्षा की. साथ ही पेंडिंग केस का […]

जसीडीह: जसीडीह स्टेशन स्थित जीआरपी पुलिस निरीक्षक कार्यालय परिसर में मंगलवार को पुलिस निरीक्षक फौजेल अहमद ने जीआरपी जसीडीह अंचल क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये.

पुलिस निरीक्षक मो अहमद ने थाना प्रभारियों से मई माह के अपराधिक कांडों की समीक्षा की. साथ ही पेंडिंग केस का जल्द अनुसंधान कर निपटाने का निर्देश दिया. साथ ही यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार करें.

ट्रेनों में अटैची उड़ाने वाला, पॉकेटमारों आदि आपराधिक घटना को अंजाम देने पर नजर बनाये रखें और गिरफ्तार कर जेल भेजें. साथ ही ट्रेनों में अवैध रूप से कोयला ढुलाई पर रोक लगायें ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं श्रवणी माह में कांवरियों की सुरक्षा-सुविधाएं आदि को लेकर चर्चा कर थाना प्रभारियों को कई निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि श्रवणी माह में कांवरियों सहित यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जसीडीह, देवघर और बैद्यनाथधाम स्टेशनों में सीसीटीवी, डीएफएमडी की व्यवस्था रहेगी. बैठक में जसीडीह जीआरपी थाना प्रभारी मधुसूदन डे, बैद्यनाथधाम जीआरपी पीपी थाना प्रभारी रवीष्टोफर बी मुमरू, चितरंजन जीआरपी पीपी प्रभारी एसडी उरांव, गिरीडीह जीआरपी के केके झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >