मीना बाजार सब्जी मंडी में 26 को दुकानदारों से मारपीट, दहशत में सब्जी मंडी के दुकानदार

देवघर : मीना बाजार सब्जी मंडी के दुकानदार दहशत में हैं. घटना के 48 घंटे बीत गये. अब तक पुलिस घटना में संलिप्त बजरंगी राउत व अंकित झा को नहीं दबोच सकी है. बाकी आरोपितों की भी पहचान नहीं की जा सकी है. इससे मीना बाजार नीमतल्ला के समीप के दुकानदारों में आक्रोश भी है. […]

देवघर : मीना बाजार सब्जी मंडी के दुकानदार दहशत में हैं. घटना के 48 घंटे बीत गये. अब तक पुलिस घटना में संलिप्त बजरंगी राउत व अंकित झा को नहीं दबोच सकी है. बाकी आरोपितों की भी पहचान नहीं की जा सकी है. इससे मीना बाजार नीमतल्ला के समीप के दुकानदारों में आक्रोश भी है. घटना मंगलवार शाम करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच की है.
घटना को लेकर राम मंदिर रोड निवासी मीना बाजार के दुकानदार प्रमोद कुमार केसरी ने नगर थाने में बजरंगी राउत, अंकित झा समेत उनलोगों के अज्ञात 20 साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है. जिक्र है कि पूरा घटनाक्रम प्रमोद की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद है. अचानक वे लोग लाठी, डंडे व हॉकी स्टिक से लैस होकर पहुंचे और मारपीट कर रुपया मोबाइल छीन लिया. वहां के अन्य दुकानदारों को भी पीटा. घटना गांजा पीने व बेचने में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >