व्हाट्सएप पर ससुर से दोबारा मांगा दहेज, लड़की ने तोड़ी शादी

देवघर : अक्सर सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग की बात चल कर रिश्ते में बदलने की खबर आती रहती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक मैसेज से दुखी होकर एक युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया. उसने अपने पिता को लड़के के व्यवहार से दुखित होने की बात कह कर शादी करने से […]

देवघर : अक्सर सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग की बात चल कर रिश्ते में बदलने की खबर आती रहती है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक मैसेज से दुखी होकर एक युवती ने शादी करने से इन्कार कर दिया. उसने अपने पिता को लड़के के व्यवहार से दुखित होने की बात कह कर शादी करने से मना कर दिया. लड़की के पिता व चाचा नगर थाना पहुंचे.
दोनों ने दहेज के पैसे वापस कराने की अपील की. नगर थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठा कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास किया. लेकिन, मामला बनता नहीं दिखा. अंत में लड़की के पिता ने आवेदन देकर केस करने की अपील की. लड़की के चाचा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी पूनम कुमारी सिंह पिता अरविंद सिंह की शादी देवघर कास्टर टाउन निवासी अभिषेक कुमार सेंगर (पिता सुरेश प्रसाद सिंह) से तय हुई.
मार्च में लड़की पक्ष ने दहेज के रूप में चार लाख नकद व सात लाख की टाटा एक्सजेडए गाड़ी दी. चार मई को विधिवत छेका हुआ. इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए. 10 मई को लड़का अभिषेक ने लड़की के पिता के व्हाट्सएप पर दहेज की राशि बढ़ाने सहित कई आपत्तिजनक बात लिख दी. इसकी जानकारी मिलते ही पूनम भड़क गयी.
उसने शादी करने से मना कर दिया. लड़की के दबाव में लड़की के पिता व चाचा दोनों लड़का का कास्टर टाउन स्थित अावास पहुंचे. दोनों ने लड़के के पिता से शादी रद्द करने की जानकारी देते हुए दहेज की राशि वापस मांगी. इस पर लड़का पक्ष ने शादी करने की बात कह कर दहेज की राशि देने से मना कर दिया. मामला नगर थाना पहुंचा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >