वीडियो फुटेज से बदली अनुसंधान की दिशा

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा चिरोडीह निवासी सुमित कुमार सिन्हा के अपहरण कांड में नया मोड़ आ गया है. इस कांड के नामजद आरोपित सुजीत कुमार सिन्हा के पिता विनय कुमार सिन्हा ने एसपी को आवेदन देकर पूरी घटना को झूठा बताया है. विनय सिन्हा ने पुलिस को भुरभुरा मोड़ के पास स्थित […]

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा चिरोडीह निवासी सुमित कुमार सिन्हा के अपहरण कांड में नया मोड़ आ गया है. इस कांड के नामजद आरोपित सुजीत कुमार सिन्हा के पिता विनय कुमार सिन्हा ने एसपी को आवेदन देकर पूरी घटना को झूठा बताया है. विनय सिन्हा ने पुलिस को भुरभुरा मोड़ के पास स्थित निजी मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा दिया है.
श्री सिन्हा के अनुसार जिस वक्त सुमित को बाइक पर बैठा कर अपहरण की बात बतायी जा रही है, उससे कुछ ही देर बाद 8:45 में पुत्र सुजीत सिन्हा अपने बाइक से अकेले देवघर की ओर जा रहा था. पुलिस अब इस फुटेज की सत्यता की जांच में जुट गयी है. फुटेज मिलने के बाद रिखिया थाना प्रभारी एसके पांडेय ने रिखिया रोड स्थित तीन प्राइवेट लोगों को नोटिस भेजकर उनके घर के बाहर लगी सीसीटीवी की वीडियो फुटेज मांगी है.
पुलिस अब इस वीडियो फुटेज में बाइक सवार सुजीत का सत्यापन करेगी. यह वीडियो फुटेज आने के बाद पूरी तरह से इस घटना का अनुसंधान की दिशा बदल चुकी है. विनय सिन्हा ने एसपी से कहा है कि जमीन विवाद में बदले की भावना से पूरी झूठी कहानी रचकर फंसाया गया है, इसकी निष्पक्ष जांच करायी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >