देवघर : बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ मैनेजर दीपज्योति बोरठाकुर की बाइक पर रड से मार कर तोड़फोड़ किया जा रहा था. इसकी जानकारी पाकर वे मना करने के लिए अन्य स्टाफ के साथ शाखा के बाहर आये, तो उनके साथ मारपीट की गयी. बाद में उन्होंने बगल के सिटी केयर हॉस्पिटल में इलाज कराया और नगर थाने में घटना की लिखित शिकायत दी.
जिक्र है कि शाम करीब 5:15 बजे सामने के एक दुकानदार भरत केसरी ने आकर कहा कि पंकज कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह आपलोगों की खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ रहा है. सहकर्मी राजीव झा व जगदीश झा के साथ चीफ मैनेजर शाखा के बाहर नीचे पहुंचे, तो देखा कि बाइक का शीशा आदि तोड़ दिया है. मना करने पर लात-घूसे से मारपीट करने लगा.
वे बेहोश होकर गिर पड़े. लोगों ने पंकज को खदेड़ा और उन्हें इलाज के लिए सिटी केयर हॉस्पिटल ले गया. इस संबंध में एफआइआर दर्ज कर नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.
