अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
देवघर : सत्संग आश्रम पहुंचे पश्चिम बंगाल अंतर्गत चौबीस परगना जिले के सेदपुर दो नंबर डीपीनगर निवासी एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान परवाशीष धर के रुप में की गयी है. बताया जाता है कि परवाशीष की अचानक तबीयत बिगड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने परवाशीष को देखते ही ब्रॉड डेड घोषित कर दिया. इधर शाम में मामले की सूचना पाकर मृतक की पत्नी रत्ना धर परिजनों व मुहल्ले वासियों के साथ देवघर पहुंची. पत्नी सहित परिजनों ने बताया कि परवाशीष डायबिटीज से ग्रस्त थे. उनका इलाज भी चल रहा था. पता चला कि अचानक उसे चक्कर आया था व गिर गये थे.
