एनडीआरएफ की टीम पहुंची देवघर मंदिर व शिवगंगा में रहेगी तैनात

देवघर: श्रावणी मेले में देवघर व बासुकिनाथ के लिए एनडीआएफ की टीम पहुंच चुकी है. असिस्टेंट कमांडेंट अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में 90 सदस्यों की कंपनी की दो टीम देवघर में व 35 लोगों की एक टीम बासुकिनाथ में तैनात रहेगी. टीम को शिवगंगा तट पर स्थित संस्कृत स्कूल में ठहराया गया है. शुक्रवार को […]

देवघर: श्रावणी मेले में देवघर व बासुकिनाथ के लिए एनडीआएफ की टीम पहुंच चुकी है. असिस्टेंट कमांडेंट अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में 90 सदस्यों की कंपनी की दो टीम देवघर में व 35 लोगों की एक टीम बासुकिनाथ में तैनात रहेगी.

टीम को शिवगंगा तट पर स्थित संस्कृत स्कूल में ठहराया गया है. शुक्रवार को टीम ने शिवगंगा घाट के तट पर तैयारी की. टीम में ट्रेंड गोताखोर हैं तथा आपदा से बचाव के लिए बोट, ऑक्सीजन सहित अन्य सामान मौजूद हैं. वहीं बाबा मंदिर में एनडीआरएफ की आठ सदस्यीय टीम दिन-रात तैनात रहेगी. यह टीम किसी प्रकार के भगदड़ अथवा आतंकी हमले पर पैनी नजर रखते हुए लोगों को तुरंत मदद करने के लिए उपलब्ध होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >