मुखिया पर विकास कार्य में मनमानी का आरोप

चितरा: पालोजोरी प्रखंड के कांकी पंचायत के मुखिया पर विकास कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कृषि मंत्री रणधीर सिंह को आवेदन दिया. ग्रामीणों ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है. अनिल राणा, शक्ति राणा, सहदेव राणा, संजू देवी, सीमा देवी, रूबी देवी, पलटू राणा, सूर्यदेव […]

चितरा: पालोजोरी प्रखंड के कांकी पंचायत के मुखिया पर विकास कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कृषि मंत्री रणधीर सिंह को आवेदन दिया. ग्रामीणों ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

अनिल राणा, शक्ति राणा, सहदेव राणा, संजू देवी, सीमा देवी, रूबी देवी, पलटू राणा, सूर्यदेव राणा, बबलू रजवार, गुलाबी देव्या, ठाकुर राणा आदि ने आरोप लगाया कि कुआं लाभुक कांगो राणा के मेटेरियल का 55 हजार रूपया मुखिया द्वारा नहीं दिया गया. पीसीसी निर्माण मनमाने ढंग से तथा गलत जगह चयन किया गया. शौचालय निर्माण गोचर जमीन में किया गया.

आरोप है कि कुआं निर्माण में पांच हजार मांगने, ठेकेदारी करने, आंगनबाड़ी निर्माण में गड़बड़ी, लाभुक सहदेव राणा के बकरी शेड में मेटेरियल का रुपया अपने उठाकर रखना शामिल है. इधर, मुखिया का पक्ष लेने संपर्क करने की कोशिश गयी. लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >