झाविमो तेज करेगा आंदोलन आठ को झाविमो का मशाल जुलूस

देवघर : झाविमो की बैठक स्थानीय हाेटल में जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा उपस्थित थे. बैठक में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पर दर्ज मुकदमा पर रोष प्रकट किया गया. इस दौरान कहा गया कि विधायक ने गरीबों व मजदूर-किसान की आवाज उठायी तो सरकार ने गलत […]

देवघर : झाविमो की बैठक स्थानीय हाेटल में जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा उपस्थित थे. बैठक में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पर दर्ज मुकदमा पर रोष प्रकट किया गया. इस दौरान कहा गया कि विधायक ने गरीबों व मजदूर-किसान की आवाज उठायी तो सरकार ने गलत ढंग से दमनात्मक तरीके से मामूली केस में उन्हें जेल भेज दिया. यह सरकार का जनविरोधी कार्य है. विधायक की रिहाई की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा व

आठ जुलाई को मशाल जुलूस जिला मुख्यालय में निकाला जायेगा. इसके अलावा फसल बीमा का भुगतान, रियायती दर पर खाद-बीज मुहैया कराने, पंचायत में मुखिया के समक्ष सदस्य मनोनित करने समेत श्रावणी मेला में व्यवस्था करने की मांग की जायेगी. बैठक में विपिन देव, दिनेश मंडल, दिलीप सिंह, सहीम खान, मणीकांत यादव, गौतम ठाकुर, बलदेव दास, कुणाल किशोर, चंद्रशेखर रजक, विजय झा, डॉ सिराज अंसारी, विनोद वर्मा, संजय जायसवाल, कार्तिक यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >