कृषक मित्रों ने किया पीएम कृषि बीमा योजना का विरोध

कृषक मित्रों ने कहा: सरकार सिर्फ आश्वासन देकर चला रही अपना काम सारठ बाजार : कृषक मित्रों ने प्रखंड परिसर में बैठक कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना नहीं करने का निर्णय लिया. बैठक के दौरान कृषक मित्रों ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रोत्साहन राशि के रुप में जो भी उन्हे मिलता है […]

कृषक मित्रों ने कहा: सरकार सिर्फ आश्वासन देकर चला रही अपना काम

सारठ बाजार : कृषक मित्रों ने प्रखंड परिसर में बैठक कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना नहीं करने का निर्णय लिया. बैठक के दौरान कृषक मित्रों ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रोत्साहन राशि के रुप में जो भी उन्हे मिलता है उससे वर्ष भर घर का नमक का भी खर्चा नही निकलता है. सरकार किसानों के हितों की बात तो करती है लेकिन कृषक मित्रों के हितों की अनदेखी कर रही है. सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिया गया लेकिन कभी उस पर विचार नही हुआ.
जिसका नतीजा यह है कि कृषक मित्रों की हालत खस्ता हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्ष उनके द्वारा किसानों का बीमा कराया गया लेकिन कंम्पनी ने तय कमीशन कृषक मित्रों को नही दिया. वहीं सीओ धनंजय पाठक ने कृषक मित्रों से मिलकर सभी कार्यो में सहयोग की अपील की. जिसमें उन्होंने सीओ के समक्ष अपनी तमाम परेशानियों को साझा किया. मौके पर सीओ धंनजय पाठक, बीसीओ दिवाकर मिश्रा, बीइएओ नव कुमार समादार, बीटीएम शशांक शेखर, कृषक मित्र गणेश सिंह, शिवशंकर झा, अंबिका सिंह, रंजीत मंडल, वशिष्ट मिश्रा, राखी देवी, कृष्णा पंडित, हरिकिशोर पंडित, संजय यादव, ब्रजकिशोर सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >