किसानों को बीज उपलब्ध करायें

भाजपा किसान मोरचा ने बीएओ से की मांग अनुदानित दर पर नहीं मिल रहा बीज सारवां : भारतीय जनता पार्टी किसान मोरचा सारवां मंडल अध्यक्ष देवानंद ओझा ने बीएओ को आवदेन देकर कहा है कि आद्रा नक्षत्र समाप्ति की और लेकिन किसानों को रियायती दर पर धान का बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. […]

भाजपा किसान मोरचा ने बीएओ से की मांग

अनुदानित दर पर नहीं मिल रहा बीज
सारवां : भारतीय जनता पार्टी किसान मोरचा सारवां मंडल अध्यक्ष देवानंद ओझा ने बीएओ को आवदेन देकर कहा है कि आद्रा नक्षत्र समाप्ति की और लेकिन किसानों को रियायती दर पर धान का बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. विभाग के द्वारा कहा जाता है कि घोरपरास पैक्स भवन से किसानों को बीज वितरित किया जायेगा लेकिन बंदाजोरी पंचायत से उक्त पैक्स भवन की दूरी 30 किलोमीटर है. अधिक दूरी रहने के कारण बीज लाने के लिये किसान को वाहन भाड़ा स्वयं उठाना पड़ेगा. जिसके लिये किसानों को पांच सौ रुपये अतिरिक्त देना पड़ता है. जबकि एक बोरा धान का बीज लाने के लिये अनावश्क समय लगेगा.
मांग करते हुए कहा कि पंचायत के पैक्सों में ही किसानों को रियायती दर पर धान का बीज उपलब्ध कराया जाये ताकि किसान सरकार के द्वारा प्रदत्त सुविधा का लाभ ले सके. बीएओ विजय कुमार देव ने कहा सरकार के द्वारा प्रखंड मुख्यालय तक बीज पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. 14 रुपये 15 पैसे की दर से बीज का वितरण किया जा रहा है. पंचायत मुख्यालय तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं है. बीज किसानों को ले जाना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >