स्वच्छ बनायें कांवरिया मार्ग

देवघर : श्रावणी मेला चालू होने में आठ दिन शेष है. शनिवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी ए विजयालक्ष्मी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ दुम्मा से बाबा मंदिर तक की पैदल यात्रा की. इस दौरान कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक विभाग द्वारा करायी जा रही तैयारियों का जायजा लिया. […]

देवघर : श्रावणी मेला चालू होने में आठ दिन शेष है. शनिवार को डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी ए विजयालक्ष्मी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ दुम्मा से बाबा मंदिर तक की पैदल यात्रा की. इस दौरान कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक विभाग द्वारा करायी जा रही तैयारियों का जायजा लिया. डीसी ने निरीक्षण में स्वच्छता पर अधिक जोर दिया. उन्होंने पीएचइडी पदाधिकारियों के साथ-साथ दुकानदार व कांवरिया मार्ग पर पड़ने वाले घरों के लोगों से कूड़ादान का प्रयोग करने की अपील की. साथ ही निरंतर साफ-सफाई करने काे कहा गया, ताकि कांवरिया स्वच्छ व पवित्र रास्ते से गुजर सकें.

पैदल यात्रा के क्रम में दुम्मा के पास बन रहे तोरण द्वार का निर्माण कार्य तीन दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया. दुम्मा में एक्सेस कार्ड निबंधन काउंटर का पंडाल व मानिकपुर में पुलिस शिविर का निर्माण, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश एनडीसी को दिया गया. कांवरिया पथों की साफ-सफाई की व्यवस्था शीघ्र कराने का पीएचइडी को दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >