देवघर : प्रभात खबर की ओर से डॉक्टर सम्मान समारोह-2017 सह सुरमयी शाम का आयोजन सेंट्रल प्लाजा (बिग बाजार) स्थित सेंट्रल बैंक्वेट हॉल में शनिवार को किया जायेगा. समारोह में देवघर के जाने-माने चिकित्सकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मंत्री केएन झा, एसपी ए विजयालक्ष्मी, डीडीसी जन्मेजय ठाकुर, डीआरडीए डायरेक्टर इंदु रानी, एसडीओ सुधीर गुप्ता व सिविल सर्जन डॉ एससी झा शामिल होंगे.
सजेगी सुरों की महफिल : डॉक्टर सम्मान समारोह 2017 के अवसर पर ‘एक सुरमयी शाम आपके नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें गायिका रेनीशा व गायक सरोज कुमार अपने सुरों से कार्यक्रम को झंकृत करेंगे.
इन चिकित्सकों को किया जायेगा सम्मानित
डॉ आरएन प्रसाद (फिजिशियन), डॉ मंजू बैंकर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ एनसी गांधी (इएनटी विशेषज्ञ), डॉ साधना पत्रलेख (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ संजय कुमार, कुंडा (फिजिशियन), डॉ राजीव कुमार पांडेय (सर्जन), डॉ रमण कुमार (चाइल्ड स्पेशलिस्ट), डॉ एनडी मिश्रा (आइ स्पेशलिस्ट), डॉ सतीश ठाकुर (चाइल्ड स्पेशलिस्ट), डॉ के पल्लवी (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ गोपाल जी शरण (फिजिशियन), डॉ अविनाश कुमार (न्यूरो सर्जन), डॉ अनिल कुमार (इएनटी स्पेशलिस्ट), डॉ गौरी शंकर (फिजिशियन), डॉ कुमार गौरव (सर्जन), डॉ संजय कुमार (फिजिशियन), डॉ एके बरनवाल (रेडियोलॉजिस्ट), डॉ नेहा प्रिया (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ राकेश कुमार (आइसीयू स्पेशलिस्ट) एवं डॉ मनीष कुमार (ऑर्थो सर्जन).
इवेंट पार्टनर
विनायक हॉस्पिटल देवघर, अपेक्स डॉयग्नोस्टिक सेंटर देवघर, बैद्यनाथ सेवा सदन देवघर, श्रीविनायका होम्स देवघर, मालवीय डेवलपर्स देवघर, मेधा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड देवघर, संत माइकल एंग्लो विद्यालय देवघर, जीवक हड्डी एवं ट्रॉमा सेंटर देवघर, गणपति इंटरप्राइजेज देवघर, बैद्यनाथ चिकित्सालय देवघर, चाइल्ड केयर सेंटर देवघर, इएनटी क्लिनिक देवघर, त्रिदेव हॉस्पिटल आइसीयू एंड डॉयलॉसिस सेंटर देवघर, हरि उमेश मैटरनिटी एवं न्यूबॉर्न केयर सेंटर देवघर, अक्षय जीवन देवघर, शिवाय हॉस्पिटल देवघर, पत्रलेख क्लिनिक देवघर, बैद्यनाथ हेल्थ सेंटर देवघर.
