वे मुआवजे की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना मिलने पर जसीडीह के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सदनबल मौके पर पहुंचे तथा पारिवारिक लाभ के तहत 10 हजार रुपये व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के आश्वासन के दिया. इसके बाद जाम हटाया गया. जानकारी के अनुसार, पथलचपटी निवासी गुड्डू रमानी को गुरुवार की दोपहर एक दूध डेयरी के दो कर्मी सोनू व मोनू ने घर से बुला कर काम करने के लिये ले गया था.
देर रात तक गुड्डू के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली. इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया. इसकी सूचना परिजनों को मिलने पर वे थाना आये व शव की पहचान की. बताया जा रहा है कि गुड्डू दूध के डेयरी में काम खत्म करने के बाद गुरुवार की रात किसी जन्मदिन की पार्टी में गया था. लौटने के क्रम में किसी अज्ञात गाड़ी ने जोरदार धक्का मार दिये जाने से इसकी मौत हो गयी. वहीं परिजनों ने आशंका जतायी है कि गुड्डू की हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया गया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है. परिजनों के आरोप को भी गंभीरता पुर्वक लेते हुए मामले की जांच की जा रही है.
