रोजी-रोटी का हो गया था संकट, खुशी लेकर आयी ला-ओपाला कारखाना खुलने की खबर

मधुपुर. महीनों से बंद पड़े ला ओपाला कारखाना एक जुलाई से खुलने की खबर मिलते ही यहां काम कर रहे कामगारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. कारखाना के भट्ठी की नियमित मरम्मत के बाद प्रबंधन व मजदूरों के बीच आपसी गतिरोध व कई मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन पाने के […]

मधुपुर. महीनों से बंद पड़े ला ओपाला कारखाना एक जुलाई से खुलने की खबर मिलते ही यहां काम कर रहे कामगारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. कारखाना के भट्ठी की नियमित मरम्मत के बाद प्रबंधन व मजदूरों के बीच आपसी गतिरोध व कई मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण पिछले तीन महीने से कारखाना बंद पड़ा था.

इससे कारखाना में काम करने वाले लगभग 750 स्थायी व अस्थायी मजदूरों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था. लेकिन जनप्रतिनिधि, कारखाना प्रबंधन व मजदुरों के बीच आपसी सहमति के बाद कारखाना खोलने का निर्णय लिया गया.

प्रशासन ने भी प्रबंधन को सुरक्षा का आश्वासन दिया. इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर ला-ओपाला के क्रिस्टल डिविजन व ओपल डिविजन में काम प्रारंभ करने की घोषणा की गयी. चरणबद्ध तरीके से कारखाना के विभिन्न विभागों में काम प्रारंभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >