झारखंड की सरकारी जमीन बेच बिहार की ओर कर ली घेराबंदी

देवघर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान झारखंड की सीमा मोहनपुर अंचल के दुम्मा में दीनदयाल यादव नामक व्यक्ति द्वारा बिहार के दबंग व्यक्तियों के साथ मिलकर सरकारी जमीन अवैध रूप से बेचकर बिहार की तरफ चहारदीवारी बनाने की […]

देवघर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान झारखंड की सीमा मोहनपुर अंचल के दुम्मा में दीनदयाल यादव नामक व्यक्ति द्वारा बिहार के दबंग व्यक्तियों के साथ मिलकर सरकारी जमीन अवैध रूप से बेचकर बिहार की तरफ चहारदीवारी बनाने की शिकायत पायी गयी.

इस मामले में मोहनपुर सीओ मलिंद्र भगत द्वारा दी गयी जांच रिपोर्ट अधूरी थी. सीओ द्वारा अब तक जांच लंबित रखा गया था. शिकायत का निष्पादन समय पर नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी प्रकट की.

मुख्यमंत्री ने डीसी को एक सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट प्रधान सचिव को सौंपने का निर्देश दिया. अगर झारखंड की सरकारी जमीन को बेचकर चहारदीवारी बना दी गयी है तो उसे अविलंब मुक्त कराने को कहा गया. डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम को अवगत कराया गया कि बिहार के बांका जिले के सीओ को पत्र भेजकर सूचना दी जायेगी व देवघर के अपर समाहर्ता की उपस्थिति में संयुक्त जांच करायी जायेगी. डीसी कहा कि एक सप्ताह के अंदर जमीन को मुक्त करा लिया जायेगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एसपी ए विजयालक्ष्मी, डीडीसी जनमेजय ठाकुर, अपर समाहर्ता अंजनी कुमार दुबे, नगर निगम सीइओ संजय कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी इंदु रानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >