चितरा से ही एसएसबी के सुरक्षा घेरे में चलेंगे डंपर
जामताड़ा/चितरा : समाहरणालय सभा कक्ष में मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई़ इसमें चितरा एसपी माइंस के पदाधिकारी, पांडेश्वर इसीएल के पदाधिकारियों ने भाग लिया़ डीसी श्री दूबे ने चितरा माइंस से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक आनेवाले कोयला डंपरों में तिरपाल ढंक कर लाने का […]
जामताड़ा/चितरा : समाहरणालय सभा कक्ष में मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई़ इसमें चितरा एसपी माइंस के पदाधिकारी, पांडेश्वर इसीएल के पदाधिकारियों ने भाग लिया़ डीसी श्री दूबे ने चितरा माइंस से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक आनेवाले कोयला डंपरों में तिरपाल ढंक कर लाने का निर्देश दिया़ साथ ही डंपर के साथ एसएसबी जवानों स्कॉट टीम भेजने का निर्देश दिया़ कहा कोयला डंपरों के साथ स्कॉट टीम नहीं रहने के कारण लगातार रास्ते में कोयला उतारा जाता है़ .
कहा इसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहेगा़ वहीं रेलवे साइडिंग के मजदूरों का बकाया राशि को लेकर बैठक करने के लिए पूर्व में निर्देश दिया गया था. इसका पत्र भेजने का निर्देश दिया़ जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि रेलवे साइडिंग के मजूदरों का वेतन भुगतान को लेकर बैठक के लिए झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम लाल हेंब्रम को पत्र दिया गया है़.
वहीं पांडेश्वर इसीएल के तहत नाला प्रखंड में पाये जाने वाले एरिया में हो रहे अवैध खनन के गड्ढे को भरने का निर्देश दिया़ नाला में गोड्डा जैसा हादसा होने की अंदेशा बनी हुई है. किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर पांडेश्वर इसीएल के प्रबंधक पर एफआइआर दर्ज होगी़ मौके पर अपर समाहर्ता विधान चंद्र चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी महेंद्र मांझी, जिला सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन अन्य मौजूद थे़