जेसी राज को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सदभावना अवार्ड

देवघर.केरला एजुकेशनल व सोशल वेलफेयर के सचिव डॉ जेसी राज को पिछले दिनों उत्तराखंड(देहरादून) में अॉल इंडिया बिजनेस डेवलमेंट एसोसिएशन व इंडियन सॉलिडेरिटी कांउसिल की ओर से डॉ अब्दुल कलाम सदभावना अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में पूर्व भारतीय राजदूत डॉ बीबी सोनी, तीरार्थ सिंह रावत, उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री राम […]

देवघर.केरला एजुकेशनल व सोशल वेलफेयर के सचिव डॉ जेसी राज को पिछले दिनों उत्तराखंड(देहरादून) में अॉल इंडिया बिजनेस डेवलमेंट एसोसिएशन व इंडियन सॉलिडेरिटी कांउसिल की ओर से डॉ अब्दुल कलाम सदभावना अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में पूर्व भारतीय राजदूत डॉ बीबी सोनी, तीरार्थ सिंह रावत, उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री राम कुमार वालिया, महा नगरपालिका देहरादून के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और पद्मश्री जसपाल राणा आदि शिरकत कर रहे थे.

केरला शिक्षण संस्थान ने हमेशा स्तरीय शिक्षा को महत्व दिया है. केरल, कर्नाटक, झारखंड के देवघर और गोड्डा में डॉ राज ने सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपने कौशल व योग्यता को प्रदर्शित किया है. सफल व गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के अलावा रक्तदान शिविर, वृद्धाश्रम और देवघर के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इनका योगदान रहा है.

इससे पूर्व डॉ राज को केरल के चिन्मय मुस्लिम कॉलेज द्वारा द बेस्ट टीचर अवार्ड, इलाहाबाद बैंक की ओर से आइडियल टीचर अॉनर अवार्ड, डॉ पीएनपी वर्मा फाउंडेशन द्वारा एकेडमिक एक्सिलेंस अवार्ड सम्मान भी प्राप्त हुआ है. डॉ राज को नेपाल में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल सेमिनार में एशिया पेसिफिक एक्सिलेंस अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए हैं. इन्हें राजीव गांधी अचीवर्स अवार्ड फॉर एजुकेशन एक्सिलेंस 2014 भी मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >