चार सौ, छह सौ व एक हजार बच्चों वाला विद्यालय होगा आदर्श

देवघर : सूबे की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिक्षा योजना की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी उदय नारायण शर्मा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सीवी सिंह ने बताया कि जिले के वैसे विद्यालय जहां छात्रों की क्षमता 400, 600 एवं 1000 से ज्यादा है. उस विद्यालय को […]

देवघर : सूबे की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिक्षा योजना की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी उदय नारायण शर्मा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सीवी सिंह ने बताया कि जिले के वैसे विद्यालय जहां छात्रों की क्षमता 400, 600 एवं 1000 से ज्यादा है.

उस विद्यालय को आदर्श घोषित करते हुए आधारभूत संरचना मजबूत करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के लिए दक्ष शिक्षकों को बहाल करने का निर्देश दिया गया है. शिक्षकों को बुनियाद कार्यक्रम से जोड़ने के लिए अविलंब प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है. प्रशिक्षण के पहले एवं प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों का टेस्ट लिया जायेगा.

टेस्ट रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजी जायेगी. 15 अगस्त के बाद जिलास्तर पर शिक्षकों का टेस्ट लिया जायेगा. इससे विभाग आकलन कर पायेगा कि शिक्षकों को दिया गया बुनियाद प्रशिक्षण कितना कारगर हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >