संताल सरना धर्म महासभा की बैठक, धर्मांतरण का उठा मुद्दा, धर्म स्थलों की रक्षा का लिया प्रण

पालोजोरी : प्रखंड के असना के डुुमरिया गांव में मांझी थान–जाहेर थान बचाओ संघर्ष मोरचा के बैनर तले बैठक कर लोगों ने अपने घर्म स्थलों की रक्षा का प्रण लिया. बैठक की अध्यक्षता डुमरिया गांव के रमेश किस्कू ने की. मुख्य अतिथि के रूप मे संताल सरना धर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार टुडू […]

पालोजोरी : प्रखंड के असना के डुुमरिया गांव में मांझी थान–जाहेर थान बचाओ संघर्ष मोरचा के बैनर तले बैठक कर लोगों ने अपने घर्म स्थलों की रक्षा का प्रण लिया. बैठक की अध्यक्षता डुमरिया गांव के रमेश किस्कू ने की. मुख्य अतिथि के रूप मे संताल सरना धर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार टुडू मौजूद थे.
इस अवसर पर संघर्ष मोरचा के सदस्यों को संबोधित करते हुए रमेश टुडू ने कहा कि कुछ बाहरी लोग प्रलोभन देकर भोलेभाले आदिवासियों का धर्मांतरण करवा रहे हैं. संताल सरना धर्म महासभा इसका विरोध करती है. कहा कि धर्मांतरण के कारण उनके समाज में कई तरह की विकृतियां आ गई हैं. उनके धार्मिक स्थलों को भी प्रलोभन देकर व जबरन अतिक्रमित किया जा रहा है.
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि फिर से आजादी के बाद बलिदान देने के लिए तैयार रहें. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने अपने धर्म स्थलों को बचाने का प्रण लेते हुए कहा कि वे अपनी जान दे देंगे लेकिन अपने धर्मस्थलों का अतिक्रमण करने नहीं करने देंगे. इसके अलावा भी अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गयी व आदिवासी समाज के लोगों को प्रलोभन व कुरीतियों से बचने की सलाह दी गयी.
मौके पर सुबास हांसदा, दुर्योधन टुुडू, सुरेश हेम्ब्रम, शीबू हांसदा, रूसीलाल टुडू मनोज मुर्मू, राखी टुडू, दीपक टुडू, ओबिलाश सोरेन, मुनीलाल सोरेन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >