नवनिर्मित प्रखंड भवन के दीवारों में पड़ी दरार

गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप सारवां : सोनारायठाढ़ी नवनिर्मित प्रखंड भवन हैंड ओवर होने से पहले ही दरार पड़ गयी है. नये भवन में दरार देख प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण राय ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि सोनारायठाढ़ी प्रखंड बनने के सालों बाद काफी मशक्कत से प्रखंड भवन […]

गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप

सारवां : सोनारायठाढ़ी नवनिर्मित प्रखंड भवन हैंड ओवर होने से पहले ही दरार पड़ गयी है. नये भवन में दरार देख प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण राय ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि सोनारायठाढ़ी प्रखंड बनने के सालों बाद काफी मशक्कत से प्रखंड भवन निर्माण की स्वीकृति मिली थी. सोनारायठाढ़ी प्रखंड सह अंचल की जनता की मांग पर सरकार द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन इसकी दीवारों पर पड़ी दरार बताती है कि कैसे गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने राज्य बीस सूत्री उपाध्यक्ष व सांसद निशिकांत दुबे को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
बीस सूत्री अध्यक्ष ने की जांच कर कार्रवाई की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >