बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डा मुखर्जी की पुण्यतिथि

देवघर : भारतीय जनता पार्टी ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनायी. इस अवसर पर स्थानीय जैन मंदिर में कार्यक्रम किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए तथा अपने विचार रखे. जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताये मार्ग पर चलने का […]

देवघर : भारतीय जनता पार्टी ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनायी. इस अवसर पर स्थानीय जैन मंदिर में कार्यक्रम किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए तथा अपने विचार रखे. जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताये मार्ग पर चलने का अनुरोध किया. नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने कहा कि डा मुखर्जी ने एक सच्चे देशभक्त थे. महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष विजया सिंह ने कहा कि देश उनकी उपलब्धियों को कतई नहीं भूलेगा.

समारोह में संतोष उपाध्याय, कन्हैया झा, रीता चौरसिया, ममता गुप्ता, गोविंद यादव, चंद्रशेखर खवाड़े आदि ने विचार रखे. इस अवसर पर केडी चौधरी, प्रदीप झा, बाबू सोना श्रृंगारी, राजीव सिंह बबलू, धनंजय खवाड़े, पप्पू यादव, प्रेमलता वर्णवाल, अंजलि सिन्हा, रोहित सागर, सागर यादव, सुप्रिया झा, उदय शंकर, सचिन सुल्तानिया, मनीष केशरी, प्रशांत कुमर, नंदन कुमार सिंह, डा राजीव रंजन सिंह, रोहित मिश्रा आदि थे. मोहनपुर प्रतिनिधि के अनुसार चौपा मोड़ यात्री शेड भवन में शुक्रवार को भारतीय जनता

पार्टी के घोरमारा मंडल अध्यक्ष गणेश राय के नेतृत्व में डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया. कार्यक्रम में डा मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश राय, विनोदानंद यादव, किसान मोरचा अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, ठाकुर मंडल, प्रेमचन्द्र राय, बुधन सिंह, सरलु यादव, तारणी यादव, श्याम मोदी, लक्ष्मण राय, कटवन पंचायत के मुखिया हिमांशु शेखर यादव, अनिल यादव, योगेन्द्र मांझी, राजेन्द्र महतो, उमेश तुरी आदि थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >