दुधमुंहे बच्चे के साथ विवाहिता लापता

सारठ बाजार. बिहार के चांदन थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव निवासी रतनी देवी ने अपनी बेटी के ससुराल वालों के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दी है. उसने बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच वर्ष पूर्व कैराबॉक गांव के भीम पंडित के पुत्र राम पंडित के साथ हुई थी. शिकायतकर्ता ने घटना के संदर्भ […]

सारठ बाजार. बिहार के चांदन थाना क्षेत्र के पहरीडीह गांव निवासी रतनी देवी ने अपनी बेटी के ससुराल वालों के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दी है. उसने बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच वर्ष पूर्व कैराबॉक गांव के भीम पंडित के पुत्र राम पंडित के साथ हुई थी.

शिकायतकर्ता ने घटना के संदर्भ में समधी भीम पंडित, दामाद राम पंडित के अलावा भैसुर एवं सास पर अपनी बेटी को लापता कर देने का आरोप लगाया. थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को खोजने में मदद करें. बताया कि बेटी के साथ दो वर्ष का दुधमुंहा बच्चा भी दो दिनों से लापता है. काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नही चला.

शिकायत के आलोक में थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ के लिए ससुर भीम पंडित एवं पति राम पंडित हिरासत में लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >