लापरवाह चिकित्सक के वेतन पर लगायी रोक

सारवां: सोमवार को पिटाई से घायल दोंदिया पंचायत के मुखिया अशोक वर्मा के इलाज में लापरवाही के आरोप में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ विजय कुमार के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा है. बता दें कि मुखिया निर्माणाधीन शौचालय […]

सारवां: सोमवार को पिटाई से घायल दोंदिया पंचायत के मुखिया अशोक वर्मा के इलाज में लापरवाही के आरोप में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ विजय कुमार के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा है. बता दें कि मुखिया निर्माणाधीन शौचालय की गुणवत्ता जांचने के लिये गये थे.

इसी दौरान अनियमितता की बात पर एक लाभुक ने उनके साथ मारपीट की थी. उसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इलाज के लिये जब वे सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सक ड्यूटी से नदारद थे. करीब एक घंटा तक बिना इलाज के मुखिया तड़पते रहे. उनके साथ पहुंचे स्थानीय विधायक बादल ने विभागीय अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी. उसी के मद्देनजर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कार्रवाई की है.

उन्होंने नोटिस जारी कर कहा है कि चिकित्सक किस कारण दो घंटे देर से सीएचसी पहुंचे. उनके अनुपस्थित रहने के कारण अस्पताल में शांति व्यवस्था भंग हुई. इससे प्रतीत होता है कि वे अपने जिम्मेवारी के प्रति लापरवाह हैं. जवाब की समीक्षा तक उनका वेतन अवरुद्ध रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >