रिजल्ट: इंटरमीडिएट कला का परीक्षा परिणाम जारी, 71.2 फीसदी अंक के साथ काजल प्रियम जिला टॉपर

देवघर : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा इंटरमीडिएट कला संकाय 2017 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. निर्धारित 18 केंद्रों पर 6078 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. पंडित विनोदानंद झा मेमोरियल इंटर कॉलेज देवघर की काजल प्रियम ने 356 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर हुई. मधुपुर कॉलेज की पूजा कुमारी व आरबीजेपीएस प्लस टू […]

देवघर : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा इंटरमीडिएट कला संकाय 2017 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया. निर्धारित 18 केंद्रों पर 6078 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. पंडित विनोदानंद झा मेमोरियल इंटर कॉलेज देवघर की काजल प्रियम ने 356 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर हुई. मधुपुर कॉलेज की पूजा कुमारी व आरबीजेपीएस प्लस टू हाइस्कूल बभनगामा की पिंकी कुमारी ने क्रमश: 355-355 अंक हासिल कर दूसरा एवं एसएस प्लस टू हाइस्कूल मोहनपुर हाट के लक्ष्मण कुमार दास ने 346 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया.

रमा देवी बाजला महिला कॉलेज की रश्मि कुमारी ने 344 अंक प्राप्त कर चौथा, देवघर कॉलेज के सुनंदन पंडित ने 342 अंक प्राप्त कर पांचवां, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर की ज्योति भारती ने 338 अंक के साथ छठा स्थान, मधुपुर कॉलेज के मो इमाममुद्दीन अंसारी व पंडित बीएन झा मेमोरियल इंटर कॉलेज देवघर की केएम अंकिता कुमारी ने 337-337 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया. देवघर कॉलेज की श्रद्धा कुमारी व मधुपुर कॉलेज मधुपुर की सलोनी कुमारी ने 336 -336 अंक हासिल कर आठवां स्थान, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर की सोनी मिश्रा ने 335 अंक व एडीएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल मधुपुर निक्की नाज ने 331 अंक के साथ 10वें स्थान पर रही.

सेल्फ स्टडी से बनी जिला टॉपर, अब बनना चाहती हूं टीचर: काजल
इंटरमीडिएट कला संकाय में काजल प्रियम ने 356 अंक हासिल कर जिला टॉपर हुई हैं. पंडित विनोदानंद झा मेमोरियल इंटर कॉलेज देवघर की छात्रा काजल पॉलिटिकल साइंस से विशेष लगाव है. क्लास रूम व सेल्फ स्टडी के भराेसे इन्होंने परीक्षा में इंग्लिश विषय में 70 अंक, हिंदी में 60 अंक, हिस्ट्री में 66 अंक, म्युजिक में 80 अंक, पॉलिटिकल साइंस में 80 अंक हासिल की है. काजल ने बताया कि स्नातक करने के बाद टीचिंग अथवा रेलवे प्रोफेशन में जाऊंगी. मैं अपने करियर के प्रति गंभीर हूं. इसमें मेरे पैरेंट्स का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भीड़ में चलने स्टूडेंट को कोई फायदा नहीं होता है. इसलिए स्टूडेंट को अपनी कैपेबलिटी की पहचान करते हुए एवरेज से ऊपर उठ कर करियर के प्रति गंभीर होना होगा. तभी सफलता मिलेगी. देवघर में बेहतर शिक्षण एवं करियर व्यवस्था का इंतजाम होना चाहिए. संसाधन के अभाव में यहां के युवाओं को बाहर जाना पड़ता है. सरकार एवं जनप्रतिनिधियों को युवाओं के प्रति गंभीर होकर उन्हें संसाधन उपलब्ध कराना चाहिए. पिता दीपकनाथ झा सहारा इंडिया शाखा देवघर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. मां विनीता झा गृहिणी हैं. दसवीं की परीक्षा तक्षशिला विद्यापीठ देवघर से पास की हैं. बेटी की सफलता से माता-पिता एवं परिवार के लोग काफी खुश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >