मधुपुर के पांच छात्र-छात्राएं टॉप टेन में

मधुपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट कला संकाय का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया. जिसमें देवघर जिला टॉप टेन में मधुपुर के पांच छात्र-छात्राएं सफल हुए. जिसमें मधुपुर महाविद्यालय के चार व अंची देवी प्लस टू विद्यालय की छात्रा शामिल हैं. जिला टॉप टेन में महाविद्यालय की पूजा कुमारी ने 355 […]

मधुपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट कला संकाय का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया. जिसमें देवघर जिला टॉप टेन में मधुपुर के पांच छात्र-छात्राएं सफल हुए.

जिसमें मधुपुर महाविद्यालय के चार व अंची देवी प्लस टू विद्यालय की छात्रा शामिल हैं. जिला टॉप टेन में महाविद्यालय की पूजा कुमारी ने 355 अंक हासिल किये. कॉलेज के ही मो इमामुद्वीन अंसारी 337, सालोनी कुमारी 336 व जागेश्वर कुमार मंडल 330 अंक मिले. जबकि अंची देवी प्लस टू विद्यालय की निकी नाज ने 331 अंक प्राप्त किये. छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार समेत परिजनो में खुशी की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >