रेलवे ट्रैक पर फंसे ऑटो से टकरायी मालगाड़ी, बाल-बाल बचा चालक
जसीडीह: जसीडीह जीआरपी के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक ऑटो में मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गये. वहीं घटना में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया तथा बड़ा हादसा टल गया. यह हादसा उस समय हुआ जब चालक ऑटो लेकर दो नंबर प्लेटफॉर्म से एक घायल महिला को अस्पताल […]
जसीडीह: जसीडीह जीआरपी के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक ऑटो में मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गये. वहीं घटना में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया तथा बड़ा हादसा टल गया. यह हादसा उस समय हुआ जब चालक ऑटो लेकर दो नंबर प्लेटफॉर्म से एक घायल महिला को अस्पताल पुहंचाने के लिए लाने जा रहा था.
जानाकारी के अनुसार, मंगलवार को जसीडीह स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर बक्सा रखने के दौरान मधुपुर के लालगढ़ निवासी शहजादी बीबी पर यह बक्सा गिर गया. इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी. घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाने के लिए स्ट्रेचर या व्हील चेयर तत्काल नहीं मिला. इसके बाद जीआरपी पुलिस व यात्रियों के सहयोग से ऑटो लेकर रेलवे ट्रैक पर बनी पगडंडी से होकर ऑटो को दो नंबर प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा रहा था.
इसी क्रम में ऑटो का चक्का रेलवे ट्रैक पर फंस गया. उसे निकालने की कोशिश की जा रही थी, इसी क्रम में डाउन लाइन से आ रही मालगाड़ी ने ऑटो से टकरा गयी. घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गये. इधर, मालगाड़ी आता देख ऑटो चालक सहित यात्री व पुलिस कर्मी वहां से फरार हो गये.
इस दौरान बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद यात्रियों की काफी भीड़ लग गयी. इसके बाद आरपीएफ पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ कांड संख्या 340/17 की रेलवे एक्ट की धारा 147,154, 174(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. उधर, घटना को लेकर जीआरपी इंस्पेक्टर संजय सुमन ने बताया कि किसी मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑटो ले जाया जा रहा था, लेकिन रेलवे ट्रेक पर ले जाना गलत है. इसकी जांच की जा रही है.