बारात से लौट रहे अधेड़ की मौत, दूसरा घायल

देवघर: बारात से लौटने के दौरान एक बाइक पुनासी पुल पर अहले सुबह करीब चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव निवासी रामचंद्र भोक्ता (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं उसके साथ बाइक पर सवार गांव के ही नित्यानंद भोक्ता गंभीर रुप से घायल हो गये. […]

देवघर: बारात से लौटने के दौरान एक बाइक पुनासी पुल पर अहले सुबह करीब चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव निवासी रामचंद्र भोक्ता (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

वहीं उसके साथ बाइक पर सवार गांव के ही नित्यानंद भोक्ता गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल नित्यानंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भरती कराया गया. उधर, घटना की सूचना पाकर जसीडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया. घटना की सूचना पाकर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान भी घटनास्थल पहुंचे और दुख जताया.

बताया जाता है कि बारात से लौटने के दौरान उक्त पुल पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया था और बाइक समेत उसपर सवार रामचंद्र व नित्यानंद नीचे गिर गये थे. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >