श्रद्धालु का नकद व मोबाइल चोरी

देवघर: बाबा मंदिर पूजा करने आये एक श्रद्धालु के वाहन से नगदी 10 हजार, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह बिहार अंतर्गत किशनगंज निवासी अभिषेक मंडल के टवेरा वाहन में रखा पेंट अज्ञात व्यक्ति ने निकाला लिया तथा पेंट में रखा नगदी 10 हजार रुपये, मोबाइल सहित […]

देवघर: बाबा मंदिर पूजा करने आये एक श्रद्धालु के वाहन से नगदी 10 हजार, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह बिहार अंतर्गत किशनगंज निवासी अभिषेक मंडल के टवेरा वाहन में रखा पेंट अज्ञात व्यक्ति ने निकाला लिया तथा पेंट में रखा नगदी 10 हजार रुपये, मोबाइल सहित अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गया.

हालांकि पेंट निकालने के दौरानआवाज सुनकर टवेरा में सो रहे अभिषेक समेत अन्य की नींद खुल गयी. इस दौरान घटनास्थल पर बिना नंबर की एक पल्सर बाइक छोड़कर आरोपित फरार हो गया. अभिषेक का आरोप है कि उक्त पल्सर सवार द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.

मामले की सूचना फोन पर अभिषेक ने नगर थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी ने पीसीआर पुलिस को छानबीन के लिए घटनासस्थल पर भेजा. घटनास्थल से पीसीआर पुलिस द्वारा उक्त पल्सर जब्त कर थाना लाया गया. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >