मधुपुर: लालपुर में पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जब्त

मधुपुर: लालपुर गांव के पास से पुलिस ने अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. पुलिस टीम गश्ती में निकली हुई थी, इसी क्रम में विपरीत दिशा की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर पर नजर पड़ी. पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को रोके जाने के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग गया. पुलिस […]

मधुपुर: लालपुर गांव के पास से पुलिस ने अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. पुलिस टीम गश्ती में निकली हुई थी, इसी क्रम में विपरीत दिशा की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर पर नजर पड़ी. पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को रोके जाने के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग गया. पुलिस ट्रैक्टर जब्त कर मधुपुर थाना ले आयी. 12 जून से 31 सितंबर तक किसी भी नदी घाट से बालू उठाव पर पूरी तरह से रोक है.

इस दौरान नीलाम किये गये घाटों से भी बालू के उठाव व चालन निर्गत करने पर रोक है. इसके बाद भी मधुपुर व आसपास के इलाके से चोरी छिपे बड़े पैमाने पर बालू का उठाव हो रहा है.

पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के अंदर अवैध बालू उठाव करते पांच ट्रैक्टर पकड़ा है. अंचल अधिकारी के बयान पर मधुपुर थाना में अज्ञात ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गये ट्रैक्टर बिना नंबर के हैं. वाहन मालिक का भी पता नहीं चल पाया है. वाहन के इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >