गाड़ी स्टार्ट कर भागने का प्रयास, युवक पकड़ाया

कार में चाबी छोड़ गये थे सामान लाने सारठ : चाबी लगी देख कार स्टार्ट कर भागने की कोशिश करते देख कार मालिक की नजर उस पर पड़ गयी. कार मालिक मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी अवनेश शर्मा ने उसे पकड़ लिया. अवनेश युवक को पकड़ कर थाना ले आये व […]

कार में चाबी छोड़ गये थे सामान लाने

सारठ : चाबी लगी देख कार स्टार्ट कर भागने की कोशिश करते देख कार मालिक की नजर उस पर पड़ गयी. कार मालिक मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी अवनेश शर्मा ने उसे पकड़ लिया. अवनेश युवक को पकड़ कर थाना ले आये व पुलिस के हवाले कर दिया. अवनेश ने बताया कि वह सारठ थाना क्षेत्र कर्मा गांव शादी समारोह में शामिल होने कार से आये थे. शाम के समय कुछ सामान खरीदारी के लिए कार से सारठ आये थे. सामान खरीदारी करते वक्त उनकी नजर कार स्टार्ट करते युवक पर पड़ी. पूछताछ में पहाड़पुर निवासी युवक ने अपना नाम बमशंकर यादव बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >