आजसू पार्टी की जिला महानगर कमेटी गठित

पंकज भारती अध्यक्ष व राजू पात्र बने सचिव सम्मेलन में कई दलों के लोग आजसू में हुए शामिल देवघर : देवघर जिला आजसू पार्टी का जिला सम्मेलन का आयोजन हरिओम पैलेस में किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव साह ने की. सम्मेलन में देवघर महानगर कमेटी के अध्यक्ष, सचिव व मीडिया प्रभारी के नाम की […]

पंकज भारती अध्यक्ष व राजू पात्र बने सचिव

सम्मेलन में कई दलों के लोग आजसू में हुए शामिल
देवघर : देवघर जिला आजसू पार्टी का जिला सम्मेलन का आयोजन हरिओम पैलेस में किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव साह ने की. सम्मेलन में देवघर महानगर कमेटी के अध्यक्ष, सचिव व मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गयी. सर्वसम्मति से पंकज भारती को अध्यक्ष, राजू पात्र को सचिव व अमन कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया. तीनों नये पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ध्रुव साह, केंद्रीय सचिव महेश राय, संप प्रवक्ता राजा साहनी ने माला पहना कर स्वागत किया. नये पदाधिकारियों को जल्द से जल्द महानगर कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया. मौके पर विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
मंच संचालन जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार चौधरी ने किया. इस अवसर पर संगठन सचिव जीतेंद्र चौधरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष विनय यादव, महिला मोरचा जिला अध्यक्ष सुनीता साह, दिलीप मंडल, अरविंद यादव, प्रकाश मंडल, विकास गुप्ता, मुन्ना सिंह टाइगर, तरुण राउत, गोविंद शाही, संतोष यादव, जय संत कुमार, अजय कुमार, पप्पू रजक, रविकांत सिंह, दीपू कुमार आदि थे.
75 फीसदी अंक लानेवाले िवद्यार्थी सहित शिक्षक होंगे सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >