पीएम के नाम धमकी भरा एसएमएस भेज कर फैलायी थी सनसनी, आरोपित को पुलिस ने रिनपास में कराया भरती

देवघर: पीएम के नाम गाली-गलौज, रंगदारी व धमकी भरा एसएमएस भेजने वाले पुरनदाहा एसके घोष रोड मुहल्ला निवासी मृणाल कांति के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उक्त मामला एसआइ मो सिराजुद्दीन खान के प्रतिवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 391/17 भादवि की धारा 385, 504, 506 के तहत दर्ज किया गया. कांड […]

देवघर: पीएम के नाम गाली-गलौज, रंगदारी व धमकी भरा एसएमएस भेजने वाले पुरनदाहा एसके घोष रोड मुहल्ला निवासी मृणाल कांति के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उक्त मामला एसआइ मो सिराजुद्दीन खान के प्रतिवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 391/17 भादवि की धारा 385, 504, 506 के तहत दर्ज किया गया.

कांड के अनुसंधान का जिम्मा नगर थाना के एसआइ कैलाश कुमार को देते हुए आरोपित मृणाल कांति को नगर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर नगर पुलिस उसे इलाज के लिए रिनपास रांची भरती कराने ले गयी. नगर पुलिस ने बताया कि उनलोगों ने मृणाल कांति को रिनपास रांची में इलाज के लिए भरती करा दिया और लौट आये.

नगर पुलिस ने बताया कि मृणाल कांति मानसिक रुप से बीमार था. प्राथमिकी में उसकी बहन निशा सिन्हा व बहनोई संजीनंद प्रसाद ने बताया है कि काफी दिनों से मृणाल मानसिक रुप से बीमार है. बराबर गाली-गलौज, धमकी भरा मैसेज आमलोगों को मोबाइल पर भेजकर परेशान करता रहता है. बीते दिनों मृणाल पानी लेने आया था तो उससे बाताबाती हुई थी. उसने बताया था कि पीएम को कुछ नहीं समझता हूं तो तुमलोग को क्या समझूंगा. पीएम को धमकी, अपशब्द व रंगदारी भरा मैसेज भेज चुका हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >