जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव ऊपर टोला निवासी 35 वर्षीय सुशील यादव उर्फ वकील यादव की शनिवार की अहले सुबह रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह आठ जुलाई से रिम्स में इलाजरत था.
शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार, सुशील का बड़े भाई सुनील यादव से भूमि विवाद चल रहा था. डेढ़ माह पूर्व घोरान घेरने के दौरान दोनों भाइयों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी.
आरोप है कि सुनील यादव, ललिता देवी और सलोनी कुमारी ने सुशील की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मौत के बाद मामला हत्या में बदल गया है.
