राशन लेने आयी महिला की गिरने से मौत

बसंती देवी (पति झरी भारती) लेवाड़ गांव की रहने वाली थी.

कुंदा. कुंदा चौक स्थित सुनैना देवी की जनवितरण प्रणाली दुकान में राशन लेने आयी एक महिला की गिरने से मौत हो गयी. मृतका 55 वर्षीया बसंती देवी (पति झरी भारती) लेवाड़ गांव की रहने वाली थी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली. मृतका के पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि तीन किमी दूर से राशन का उठाव करने अपनी मां के साथ सुनैना देवी की पीडीएस दुकान में आया. अंगूठा लगा कर दुकान के बाहर बैठी थी. इस दौरान अचानक चक्कर आया और गिर पड़ी.मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >